प्रदेश निजामती किताब खाना संचालन।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। मधेश प्रदेश में व्यक्तिगत सूचना प्रणाली (एक्ष्क)पोर्टल संचालन में आया है। मुख्यमंत्री सरोज यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को एक समारोह के बीच मुख्यमंत्री तथा मंत्री परिषद के कार्यालय एवं राष्ट्रीय किताब खाना (निजामती) के बीच एक समझौता हुआ। राष्ट्रीय किताब खाना (निजामती)ने इस अवसर पर व्यक्तिगत सूचना प्रणाली (पीआईएस)के यूजर तथा पासवर्ड का हस्तांतरण किए।इस अवसर पर गवर्नर हरिशंकर मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक संघीयता में निजामती किताब खाना की अहम भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री सरोज यादव ने कहा कि कर्मचारी ऐन, प्रहरी ऐन तथा लोक सेवा संबंधी ऐन लाने से अब काठमांडू पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष सुरेंद्र यादव,नीति आयोग का उपाध्यक्ष नाथूराम चौधरी, मुख्य न्यायधिवक्ता वीरेन्द्र ठाकुर ने भी विचार रखें। समझौता मएंमधएश सरकार के निमित प्रमुख सचिव किशोर कुमार चौधरी तथा राष्ट्रीय किताब खाना (निजामती)का उप निर्देशक सुशीला अर्याल ने हस्ताक्षर किए।

