Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रजातंत्र सेनानी राजेश्वर नेपालीजी की हालत गंभीर

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। प्रजातंत्र सेनानी तथा लोकमत हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को वेला स्थित उनके आवास पर गोरखा पत्र के पूर्व महाप्रबंधक तथा मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव के प्रेस सलाहकार सीताराम अग्रहरि,मधेश मीडिया प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह,मधेश दृष्टि दैनिक के संपादक राम कुमार एलन राजेश्वर नेपाली के स्वास्थ्य के बारे में उनके सुपुत्र जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 24के बार्डाध्यक्ष राघवेंद्र साह से मुलाकात जानकारी ली। राजेश्वर नेपाली छात्र जीवन से ही प्रजातंत्र आन्दोलन में कूद पड़े थे।वे की बार जेल भी गये।जेल में उन्हें तरह तरह की यातना दी गयी। पुलिस की पिटाई से रीढ़ की चोट बुढ़ापे में असर किया है।वे इसी से जूझ रहे हैं। पिछले साल प्रोस्टेट कैंसर की इलाज से सही हो गये थे। नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राम भरत यादव, लोसपा के अध्यक्ष महंथ ठाकुर, बरिष्ट नेता राजेंद्र महतो,मधेश प्रदेश के गवर्नर हरिशंकर मिश्र, मुख्य मंत्री सरोज यादव, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नितेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों का आने का सिलसिला जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *