Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन के दासढुंगा में हुई बस दुर्घटना, १९ लोग घायल

 

काठमांडू, २९ असार । नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क खण्ड अन्तर्गत चितवन के भरतपुर महानगरपालिका वडा नं. २९ दास ढुंगा में बस दुर्घटना होने से १९ लोग घायल हो गए है ।
जिला प्रहरी कार्यालय चितवन के अनुसार झापा के काँकडभिट्टा से काठमांडू की ओर आ रही बागमती प्रदेश ०१–००६ ख ५२३७ नम्बर की यात्री बस आज सुबह ५ः२० बजे अनियन्त्रित होकर पलट गई । बस में सवार १९ लोग घायल है ।
दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को उपचार के लिए भरतपुर के विभिन्न अस्पताल में ले जाया जा चुका है । बस चालक भी घायल है । घायलों की अवस्था सामान्य है । बस सड़क से लगभग १० मीटर नीचे गिरकर एक पेड़ से टकरा कर रुक गई और त्रिशूली नदी में गिरने से बच गई । बस को दुर्घटना स्थल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *