Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भानुभक्त राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं : राष्ट्रपति पौडेल

 

काठमांडू, २९ असा । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि – नेपाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन में भानुभक्त आचार्य का योगदान अतुलनीय है । २१०वें भानु जयन्ती के अवसर पर एक सन्देश जारी करते हुए राष्ट्रपति पौडेल ने कहा है नेपाली भाषा, साहित्य और सँस्कृति के संवर्द्धन के लिए भानुभक्त ने जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है ।
राष्ट्रपति ने अपने सन्देश में लिखा है – भानुभक्त ने नेपाली भाषा को काव्यभाषा के रुप में समृद्ध बनाया । उनकी रचनाओं से नेपाल के बहुभाषिक और बहुसाँस्कृतिक समाज में राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ हुई है । उन्होंने लिखा है कि –
‘भानुभक्तीय रामायण नेपाली को एकता के सूत्र में बाँधने वाला एक महत्वपूर्ण रचना है । इसके कारण भानुभक्त नेपाली राष्ट्रीय एकता के प्रतीक भी हैं ।
राष्ट्रपति पौडेल ने कहा है कि– भानु के जन्मस्थल तनहुँ के चुँदीरम्घा को हम साहित्यिक तीर्थस्थल के रुप में विकास कर सकें तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाञ्जली होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com