Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंक तथा वित्तिय संस्था आज भी खुली रहेगी

 

काठमांडू, ३० असार । बैंक तथा वित्तिय संस्थाएं आज भी खुली रहेगी । चालु आर्थिक वर्ष के अन्तिम शनिवार होने के कारण राजस्व के साथ ही अन्य बिषयों को ध्यान में रखते हुए आज (शनिवार) भी बैंक तथा वित्तिय संस्थाएं खुली रहेगी ।
इस कार्य के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक ने इससे पहले ही परिपत्र जारी करके छुट्टी के दिन भी बैंक तथा वित्तीय संस्था खुला करके कारोबार करने का निर्देशन दिया था । अर्थ मन्त्रालय और महालेखा नियन्त्रक कार्यालय ने असार २३ और ३० गते शनिवार के दिन भी सेवा बन्द नहीं करने का राष्ट्र बैंक से अनुरोध किया । उसके बाद ही शनिवार (आज) बैंक तथा वित्तिय संस्थाएं खुली रहेगी ।
जिसके अनुसार चालु आर्थिक वर्ष के अन्तिम में राजस्व भुक्तानी,चेक क्लियरिङ तथा विद्युतीय रकम ट्रान्सफर के लिए ज्यादा काम होने के कारण शनिवार भी सेवा उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्र बैंक ने निर्देशन दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed