लुम्बिनी तथा सुदूरपश्चिम में भारी बारिश होने की सम्भावना
काठमांडू, ३० असार । आज देशभर में मौसम सामान्य से लेकर पूर्ण बदली छाई रहेगी । बागमती, गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघ–गर्जन के साथ बिजली चमकने के साथ ही हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना है ।
आज दिनभर सभी प्रदेश के कुछ जगहों में वर्षा होने की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है । लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघ–गर्जन तथा बिजली चमकेगी तथा भारी बारिश की सम्भावना है । यह जानकारी महाशाखा ने दी है । कुछ जगहों में भारी वर्षा के साथ ही तेज हवा चलने, बिजली चमकने, बाढ़, भूस्खलन की सम्भावना को देखते हुए नागरिको को सतर्कता अपनाने के लिए महाशाखा ने सचेत रहने का आग्रह किया है ।

