Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा : झूलाघाट और धारचूला में सीमा पुलों को अब दो घंटे अधिक खोला जाएगा

 

पिथौरागढ़

नेपाल-भारत  समन्वय समिति की बैठक में काली नदी में लस्कू नाले के समीप व अन्य स्थानों से मलबा हटाने, काली नदी पर स्थित झूलाघाट व धारचूला पुल खुलने की समयावधि बढ़ाने, दोनों देशों के मध्य सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने, काली नदी में दोनों देशों द्वारा सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों में एक- दूसरे को आवश्यक सहयोग प्रदान करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति की बैठक में झूलाघाट और धारचूला में सीमा पुलों को अब दो घंटे अतिरिक्त खोलने का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों देशों के उच्च अधिकारियों ने मांग लिया। बैठक में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने कहा कि तहसील धारचूला के ग्राम खोतिला में कुछ दिन पूर्व काली के तेज बहाव के कारण कुछ मकान ध्वस्त हुए हैं तथा खोतिला क्षेत्र भूस्खलन की दृष्टि से अभी भी संवेदनशील बना हुआ है,क्योंकि काली नदी में नेपाल की तरफ लस्कू नाले का मलबा भारी मात्रा में पड़ा होने के कारण नदी के तेज बहाव का रुख खोतिला क्षेत्र की ओर है जिससे खोतिला में भू- कटाव हो रहा है। इसे रोकने के लिए नेपाल द्वारा लस्कू नाले के समीप नदी से मलबा हटाया जाना बेहद जरूरी है। इस पर नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि मलबा हटाने का कार्य जल्द किया जायेगा।

यह भी पढें   अब ‘नया घर’ बनाने के अलावे कोई दूसरा विकल्प नहीं है – विमलेन्द्र निधि

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने कहा कि काली नदी पर तटबंध, सुरक्षा दीवार जो भी सुरक्षात्मक कार्य किये जायें उनकी डिजाइनिंग, प्लानिंग आदि दोनों देशों द्वारा साझा की जाये,ताकि निर्माण कार्यों के दौरान जो भी समस्याएं उत्पन्न हों उनका निराकरण निकाला जा सके। नेपाली अधिकारियों ने इस पर सहमति जताते हुए ज्वाइंट कमेटी का गठन कर उसमें दोनों तरफ के तकनीकी अधिकारियों के शामिल रहने पर जोर दिया। इस पर डीएम पिथौरागढ़ ने ने तत्काल ज्वाइंट कमेटी का गठन करने की बात कहीं।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – मतदाता सुबह से ही लाइन में

नेपाल के अधिकारियों के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने सीमापर पुलों से आवागमन की अवधि को बढ़ाकर प्रातः 6 से सायं 7 बजे तक कर दिया है। पहले यह समयावधि प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक थी। वहीं पूर्व में नेपाल की ओर से हुई पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी व एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं दोनों देशों के बीच सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। ताकि दोनों को लेकर विश्व में एक अच्छा संदेश पहुंचे। इस पर नेपाल देश के अधिकारियों ने कहा कि अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। हम दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढें   जब मशीनें सोचने लगें और इंसान सोचना छोड़ दे? : बिमल सरार्फ

बैठक में दोनों देशों के बीच बाल विवाह, मानव तस्करी व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने को दोनों देशों की सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग व सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर भी सहमति बनी। बैठक में भारत की ओर से डीएम, एसपी के अलावा उप जिलाधिकारी धारचूला दिवेश शाशनी, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ अनुराग आर्य, एसई लोनिवि एबी काण्डपाल आदि उपस्थित थे। वहीं नेपाल की ओर से प्रमुख जिलाधिकारी बैतड़ी सुरेश पंथी, प्रमुख जिलाधिकारी दार्चुला किरण जोशी, सशस्त्र प्रहरी उप निरीक्षक दार्चुला डंबर बहादुर बिष्ट, उप निरीक्षक बैंतड़ी गंगा दत्त पंत सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com