Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजस्थान के जयपुर शहर में शुक्रवार सुबह तीन बार आया भूकंप

 

जयपुर

राजस्थान के जयपुर शहर में शुक्रवार सुबह तीन बार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:22 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

राजस्थान के जयपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये भूकंप सुबह 4 बजे के आस पास आया। किसी तरह के जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है।
भूकंप के झटके लगने के बाद लोग अपने घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आए गए हैं।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – दक्षिण अफ्रीका बाहर

जयपुर सहित प्रदेश में अन्य जगहों पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं।भूकंप सुबह करीब 4.09 बजे आया। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। अक्षांश: 26.88 और लंबाई: 75.70, गहराई: 10 किमी, स्थान: जयपुर, राजस्थान रहा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *