Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी : शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम मनाने का लिया निर्णय

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया । मोहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर गुरुवार को जोगबनी थाना में अखाड़ों एवं कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल की अध्यक्षता में हुई। थानाध्यक्ष ने कहा, लाइसेंस धारकों को कमेटी बनाकर कमेटी के सदस्यों का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की प्रति थाना में देना होगा। जुलूस मार्गो पर विशेष दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। जुलूस की सारी जिम्मेदारी लाइसेंस धारकों की होगी।
इस दौरान सभी गणमान्यों से थानाध्यक्ष ने सबों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम शांति व सौहार्द पूर्ण तरिके से मनाए, अफवाहो पर ध्यान नहीं दे ,सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का विवादित पोस्ट नहीं करें जिससे शांति भंग हो। मौके पर ईओ उदयकृष्ण यादव ने कहा गम का पर्व मुहर्रम को आपसी भाईचारे एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाये ऐसा कोई कार्य नही करें जिससे दूसरे को परेशानी हो। साथ ही जहां लाइट की आवश्यकता है वहां लाइट का प्रबंध कराया जाएगा । इस मौके पर एसआई, कुनाल सिंह, इम्तियाज खान,मो०रियाज ,नसीम गोपाल, मुसर्रफ हयात, पवन झा ,अनिल यादव, नौशाद आलम,मो०मोईन,मनोज साह निसार अहमद, फिरोज अंसारी, मो मजलूम, कुंदन भगत, मो०वाहिद,विजय अली सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed