Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठी एशियन फुटवाली चैंपियनशिप की पोस्टर लांचिंग सैरेमनी मारवाह स्टूडियो में सम्पन्न हुई

 

20 जुलाई 2023 (हिमालिनी मैगजीन दिल्ली ब्यूरो)फिल्म सिटी नोएडा में स्थित मारवाह स्टूडियो में फुटवाली एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छठी एशियन फुटवाली चैंपियनशिप के लिए पोस्टर लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार ने बताया कि उन्होंने इस खेल की भारत में 2010 में शुरुआत की । उसी वर्ष, उन्होंने उक्त खेल के मुख्यालय ब्राजील से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता हासिल करने के बाद दिल्ली में कमेटी गठित की। आज 28 स्टेट्स तक इस खेल को स्थापित किया जा चुका है। इस दौरान एसोसिएशन ने ऑल इंडिया लेवल पर नौ नेशनल टूर्नामेंट तथा आठ सेमिनार आयोजित किए। इसी अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ संदीप मारवाह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि फुटवाली खेल को भी लोग पसंद करेंगे ।यह नए किस्म का खेल है इसमें आपको बहुत ज्यादा स्टैमिना की, एनर्जी की, इंटरेस्ट की, कंसंट्रेशन की जरूरत होती है। यह अपने आप में मेडिटेशन का दूसरा हिस्सा है । मुझे उम्मीद है यह गेम आने वाले सालों में बहुत ज्यादा चर्चित हो
जाएगा ।
इस लांचिंग सेरेमनी में, एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद अशरफ, उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दिल्ली के अध्यक्ष राजीव राणा, कोषाध्यक्ष पवन राणा, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स निदेशक जितेंद्र नरूका, नोएडा फिजिकल एजुकेशन कॉलेज निदेशक सुशील राजपूत, दक्षिण क्षेत्र अध्यक्ष मुकेश शर्मा, वाइस चेयरमैन मनोज तोमर,समीर भारती-डायरेक्टर स्टार इमेजिंग सहित एसोसिएशन के तमाम सदस्य तथा वॉलिंटियर्स भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि छठी एशियन फुटवाली चैंपियनशिप 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नोएडा-दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जिसमें भाग लेने के लिए सोलह देश अपनी सहमति पहले ही दे चुके हैं जबकि छ: और देश भी इसमें शामिल होने वाले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *