एमाले और नेकपा समाजवादी दोनों के लिए मैं काम नहीं आयाः गौतम

काठमांडू, २२ जुलाई । नेकपा एकता राष्ट्रीय अभियान पार्टी के संयोजक वामदेव गौतम ने कहा कि नेकपा एमाले और नेकपा एकीकृत समाजवादी दोनों पार्टी ने उनको कोई भी वास्ता नहीं किया है । उनका कहना है कि इन दोनों पार्टी ने उनको अपनी–अपनी पार्टी में स्वागत नहीं किया ।
आज शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए नेता गौतम ने कहा– ‘नेकपा एमाले और नेकपा एकीकृत समाजवादी दानों पार्टी में एकीकृत होने के लिए मैं निरन्तर संवाद में था । जब तक मैंने पार्टी प्रवेश के लिए कोई भी निर्णय नहीं किया था, उस समय समाजवादी ने मुझे पार्टी प्रवेश के लिए खूब कहा । लेकिन जब मैंने पार्टी प्रवेश के लिए औपचारिक निर्णय लिया तो उसने मुझे पूछा तक नहीं । उसके बाद मैं एमाले के संपर्क में पहुँच गया । लेकिन एमाले अध्यक्ष्य ने मेरी काम और जिम्मेवारी के संबंध में कुछ भी नहीं कहा । उन्होंने पार्टी विभाजन के लिए मुझे जिम्मेदार ठान लिया । उसके बाद मैं उहां से भी बाहर हो गया ।’
नेता गौतम ने कहा कि आज के दिन एकीकृत समाजवादी मोर्चा जो बना है, उसका औचित्य साबित नहीं हो पा रहा है । उनका यह भी कहना है कि मोर्चा के पास ठोस कोई भी कार्ययोजना और राजनीतिक दर्शन नहीं है ।

