रक्सौल बार्डर पर दो चीनी नागरिक पुलिस हिरासत में
बीरगंज
नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को पूर्वी चंपारण में सुरक्षाबलों ने हिरासत में लिया। है। बताया जा रहा है कि दोनों चीनी नागरिक हैं। उनके पास पासपोर्ट है पर वीजा नहीं है। रक्सौल आव्रजन विभाग ने यह कार्रवाई की है। दोनों विदेशियों से पूछताछ की जा रही है। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के उनके मकसद की तलाश की जा रही है।
भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने शनिवार रात लैंड कस्टम के पास दो संदिग्ध चीनी घुसपैठिये को नेपाल के रास्ते बिना वीजा के भारत में प्रवेश करते गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि: इमीग्रेशन इस्पेक्टर सुरेश सिंह ने की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चीनी घुसपैठिये झाओ झींग (39) ‘व फु कॉंग (28) चीन के जेनग्रेशी के निवासी बताया जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के पूर्व में उक्त दोनों चीनी घुसपैठिये को 2 जुलाई को नेपाल से भारत में अवैध रूप में वगैर वीजा के प्रवेश करते बॉर्डर पर पकड़ा गया था। तब उन्हें चेतावनी देकर वापस नेपाल खदेड़ दिया गया था। परन्तु पुनः दोनों चीनी नागरिक को शनिवार रात पौने नौ बजे भारतीये बॉर्डर क्रॉस कर लैंड कस्टम के रास्ते शहर में घुसपैठ कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों चीनी नागरिक को आवश्यक कानूनी के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।
भारत-चीन के बीच वर्तमान में अच्छे संबंध नहीं है। इसे देखते हुए इन विदेशी नागरिकों का भारत में प्रवेश की कोशिश गंभीरता के साथ देखी जा रही है। इनसे पूछताछ की जा रही है कि भारत जाने का इनका मकसद क्या है. जानकारी के मुताबिक दोनों सही बात नहीं बता रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत व्यवहार किया जा रहा है।


