Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोटरसाइकिल दुर्घटना में इंस्पेक्टर की मृत्यु

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। मोटरसाइकिल दुर्घटना में राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग मलंगवा में कार्यरत इंस्पेक्टर बसंत साह की मृत्यु हो गयी है। बुधवार की सुवह सर्लाही जिला के फूलजोर -त्रिभुवन नगर सड़क खण्ड के खोरिया टोल के निकट समीपपुल के नीचे इंस्पेक्टर बसंत साह का शव के साथ दुर्घटना ग्रस्त प्रदेश 02-016प0071 नंबर की मोटरसाइकिल स्थानीय लोगों ने देखा। तत्पश्चात पुलिस को खबर दी गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कार्यालय से ड्यूटी समाप्ति के बाद वे अपने घर जा रहे थे।उनका घर सर्लाही जिला के ईश्वरपुर नगरपालिका 6अवस्थित हैं। घटना की खबर मिलते ही सर्लाही के प्रमुख जिलाधिकारी इन्द्र देव यादव तथा सुरक्षा अधिकारी घटनास्थल पहुंच कर वस्तुस्थिति की जांच कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com