निजी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पेशेवर एकता जरुरी हैः अध्यक्ष ढकाल

काठमांडू, २८ जुलाई । नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चन्द्र प्रसाद ढकाल ने कहा है कि निजी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए व्यवसायियों के बीच पेशेवर एकता जरुरी है । महासंघ मातहत रहे वस्तुगत परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि व्यवसायिक सहकार्य और एकता से ही महासंघ को भी मजबूत बनाया जा सकता है ।
वस्तुगत संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ढकाल ने कहा– ‘कई जगह एकल प्रयास से भी सफलता मिल सकता है । व्यवसायिक मुद्दों में महासंघ भी साथ में ही रहेगा तो हम लोग और मजबूत रहेंगे और समस्या समाधान करते हुए व्यवसायिक सफलता प्राप्त करेंगे ।’ कार्यक्रम में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अञ्जन श्रेष्ठ, वस्तुुगत परिषद् के सभापति एवं उपाध्यक्ष हेमराज ढकाल, उपाध्यक्ष ज्योत्सना श्रेष्ठ, नेपाल जग्गा विकास संघ के अध्यक्ष विदुर धमला, नेपाल शैक्षिक परामर्श संघ के अध्यक्ष शेषराज भट्टराई, नेपाल मैदा उद्योग संघ के अध्यक्ष कुुमुदकुमार दुुगड, नेपाल गलैँचा उत्पादक तथा निर्यातक संघ के अध्यक्ष ई. तेन्जिङ शेर्पा, नेपाल कफी व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष ओमनाथ अधिकारी, नेपाल रत्न तथा आभूषण संघ के अध्यक्ष सुुमनमान ताम्राकार आदि व्यवसायियों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त की ।

