अब २५ लाख रुपये से ज्यादा लोन लेने वालों को पैन नंबर अनिवार्य
काठमांडू, २८ जुलाई । नेपाल राष्ट्र बैंक ने २५ लाख रुपये से अधिक लोन लेनेवालों को लेखा नम्बर अर्थात् पैन नंबर अनिवार्य की है । एक निर्देशन जारी करते हुए राष्ट्र बैंक ने कहा है अब कोई भी व्यक्ति बैंक तथा वित्तिय संस्था से २५ लाख से अधिक का लोन लेते हैं तो उनको पैन नम्बर अनिवार्य लेना होगा । अगर समूहगत रुप में २५ लाख से अधिक लोन लिया जाता है तो भी पैन अनिवार्य है । इससे पहले ५० लाख से अधिक लोन लेनेवालों को यह नियम कार्यान्वयन में था ।

