Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए एमाले तैयार !

 
हिक्कमत कुमार कार्की फाइल तस्वीर

विराटनगर, २८ जुलाई । नेकपा एमाले कोशी प्रदेश पार्टी संसदीय दल के नेता हिक्मतकुमार कार्की ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर कोशी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए नेकपा एमाले तैयार है । स्मरणीय है, केन्द्रीय सरकार में नेकपा एमाले प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में आज विराटनगर में पत्रकार सम्मेलन करते हुए नेता कार्की ने कहा कि नयी सरकार गठन के लिए एमाले विभिन्न पार्टियों से बातचित कर रही है और नेपाली कांग्रेस के साथ भी वार्ता के लिए तैयार है ।
एक दिन पहले सर्वोच्च अदालत ने कोशी प्रदेश सरकार के मुख्यमन्त्री उद्धाव थापा को पद से बर्खास्त किया था । सर्वोच्च ने कहा था कि उनकी नियुक्ति संविधान सम्मत नहीं है । थापा आषाढ २१ गते अन्य प्रदेशसभा सदस्य के साथ सभामुख बाबुराम गौतम का समर्थन लेकर मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए थे । सर्वोच्च ने इसको गैर संवैधानिक बताया है । अब यहां नयी सरकार गठन के लिए आह्वान भी हो चुका है ।
सर्वोच्च की फैसला के बाद प्रदेशसभा में सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रुप में रहे नेकपा एमाले ने सरकार गठन के लिए पहल किया है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में पत्रकार सम्मेलन करते हुए पार्टी संसदीय दल के नेता कार्की ने कहा– ‘छोटी–छोटी राजनीतिक शक्ति मिलकर सरकार गठन हो सकता है तो दो बड़ी राजनीतिक शक्ति भी मिलकर आगे बढ़ सकती है । हमारे पास ४० सिट है । अन्य दलों से बातचित हो रहा है । अगर किसी भी दल से समर्थन प्राप्त होता है तो १७ गते के भीतर बहुमत का सरकार निर्माण के लिए दावी पेश करते हैं ।’
नेपाली कांग्रेस के साथ सहर्का के संबन्ध में पुछे गए प्रश्न पर नेता कार्की ने कहा– ‘इसमें हम लोग ओपन हैं । मेरी मान्यता है कि दो बडे राजनीतिक शक्ति नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले के बीच में प्रजातान्त्रिक व्यवस्था को संस्थागत करने की, संविधान को संस्थागत करने की, कानूनी राज्य को स्थापित करने की जिम्मेदारी है । ऐसी राजनीतिक मुद्दों पर सहमति होती है तो हम लोग मिलकर आगे बढ़ सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *