Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवा उद्यमी मंच के अध्यक्ष में गोयल

 

काठमांडू, २८ जुलाई । नेपाल उद्योग परिसंघ युवा उद्यमी मञ्च (सिएनआईवाईइएफ) के अध्यक्ष पद में अनुराग गोयल चयन हो गए हैं । काठमांडू में सम्पन्न मञ्च की वार्षिक साधारण सभा ने गोयल की अध्यक्षता में नई कार्यसमिति गठन किया है । नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोयल गोयल ग्रुप के प्रबन्ध निर्देशक भी हैं । गायल उत्पान्दन मुलक उद्योग, बैंक, फाइनान्स तथा इन्स्योरेन्स, रियल स्टेट, खानी, जलविद्युत जैसे क्षेत्र में संलग्न हैं ।
नयी कार्य समिति में आशिष अग्रवाल (लर्निङ चेयर), चिराग सरावागी (मेम्बरसिप चेयर), मनिष श्रेष्ठ (मेम्बर इन्टीग्रेसन), सुगम घिमिरे (ग्रोथ एण्ड एक्सपान्सन), सकेत संघाई (फाइनान्स चेयर), निदा दुन मल्न (कम्यूनिकेसन चेयर), पुनित अग्रवाल (स्टार्टअप चेयर) और सिने खेतान चुरिवाल स्टार्टअप (को–चेयर) पद में निर्वाचित हो गए हैं ।
निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष गोयल ने कहा कि स्टार्ट–अप और युवाओं को उत्पादन के क्षेत्र में प्रोत्साहन करने की उद्देश्य से काम किया जाएगा । उनके अनुसार युवा उद्यमी को दृढ आत्मविश्वास के साथ काम करने के लिए नीतिगत सुधार की आवश्यकता भी है ।
स्मरणीय है, नेपाल उद्योग परिसंघ युवा उद्यमी मञ्च सन् २००८ में स्थापित संस्था है, जो नेपाल उद्योग परिसंघ के भीतर युवा संगठन है । इससे पहले मंच के अध्यक्ष पद में विष्णु कुमार अग्रवाल थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com