सभामुख परित्याग करनेवाले गौतम बन रहे हैं मन्त्री

काठमांडू, २ अगस्त । कोशी प्रदेश सरकार निर्माण के लिए सभामुख पद से इस्तीफा देनेवाले बाबुराम गौतम प्रदेश सरकार में मन्त्री बनने जा रहे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा माओवादी केन्द्र गौतम को आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्रालय की जिम्मेदारी देने की तैयारी में है । माओवादी केन्द्र कोशी प्रदेश संसदीय दल के नेता इन्द्रबहादुर आङ्बो ने भी इस बात को पुष्टी की है ।
गौतम को सभामुख पद से इस्तीफा दिला कर प्रदेशसभा में बहुमत जुटानेवाले नेपाली कांग्रेस प्रदेश संसदीय दल के नेता उद्धव थापा आज ही पथ तथा गोपनियता का शपथग्रहण कर रहे हैं । थापा आज ही सुबह १० बजे शपथ लेने जा रहे थे । लेकिन सत्ता साझेदार दलों के बीच भागबंडा मिलाने के लिए शपथ ग्रहण को शाम ५ बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ।

