Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सीमावर्ती भारत के जिलों में नेपाली वाहन पूर्व की तरह ही जायेगी : भारतीय महाबाणिज्यदूत श्री नितेश कुमार

 

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।नेपाली चारपहिया तथा दूपहिया वाहन विना परमिट के जिस वोर्डर से प्रवेश करती है ,उस जिले के किसी भी जगह जा सकती है। मंगलवार को रक्सौल तथा भिट्ठामोड़ कस्टम ने नेपाली वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।इस खबर से नेपाल में जवरदस्त विरोध शुरू हो गया था।मधेशी दल के नेता इस नियम पर तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिए थे। लोसपा नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय ने कहा है कि इस नियम लागू होने से मधेशियों को काफी परेशानी होती।नेपाल तथा भारत के बीच रोटी बेटी का संबंध है । दोनों देशों के बीच पर्यटन , व्यापार पर भी असर पड़ता। भारतीय बाणिज्य महादूत नितेश कुमार ने स्पष्ट किया हैकि पुराने नियम ही लागू है। कस्टम विभाग कन्फ्यूज हो गया था।ऐसी बात नहीं है। अगर कोई नेपाली अपनी चार पहिया या दूपहिया वाहन पटना ,देवघर , दिल्ली या अन्य शहर को ले जाना चाहता है उसे भारतीय बाणिज्य महादूतावास से अनुमति पत्र लेना अनिवार्य है।वेगूसराय में कुछ नेपाली वाहन को जब्त किए जाने की खबर है। निश्चित रूप से वे भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज से अनुमति पत्र नहीं लिए होंगे। पुराने नियम के तहत नेपाली चारपहिया वाहन को भारत प्रवेश की खबर से जनकपुरवासियों में ख़ुशी का माहौल है । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ सहित कई लोगों ने स्वागत किया हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *