Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौर घटना में मारे गयेशहीद परिवार वालो द्वारा पांचवें दिन भी अनशन जारी

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। 17बर्ष पहले गौर में दिल दहलाने वाली घटना घटी थी। गौर हत्या पीड़ित संघर्ष समिति के संयोजक रुप कुमारी उपाध्याय के जानकारी के अनुसार गौर के राइस मिल में नेकपा माओवादीका का आम सभा था।मंच की तैयारी करीब करीब पूरा हो चुका था। नेता तथा कार्यकर्ताओं का आना प्रारंभ हो गया था। अचानक उपेन्द्र यादव का पार्टी मधेशी जनाधिकार फोरम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंच पर हथियार के साथ धावा बोल दिया। निहत्थे माओवादी पर कहर बढ़ाना शुरू कर दिया है।इस घटना के बाद भगदड़ मच गयी। निहत्थे माओवादी कार्यकर्ताओं को लाठी डंडा से पिटाई तथा भाला से आक्रमण शुरू कर दिया।इस घटना में28लोग मारे गये तथा दर्जनों घायल हो गये। मधेशी जनाधिकार फोरम के कार्यकर्ताओं ने महिला केइज्जत आबरू पर धावा बोल दिए थे।इसी न्याय को लेकर गौर हत्या के शहीद परिवार वालों ने चन्द्र निगाह पुर में पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए हैं।दो दिन पूर्व हजारों की तादाद में गौर हत्या की न्याय के लिए गौर बंद किया था। अभी माओवादी के ही पुष्प कमल दहाल प्रचंड प्रधानमंत्री हैं। लेकिन न्याय के लिए माओवादी के नेता एवं कार्यकर्ता शहीद परिवार वालों का साथ नहीं दे रहा है जवकि माओवादी कार्यकर्ता ही मरे थे।गौर हत्या के पीड़ित परिवार 17साल से न्याय के लिए भटक रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *