Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी फूलवारी तथा विवाह मंडप में विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाने की पहलशुरू

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। जानकी मंदिर के अहाते में जानकी फूलवारी तथा विवाह मंडप में विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाने की पहल शुरू की गयी है। सामाजिक अभियंतातथा मांस के अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने जानकी फूलवारी की सफाई की।इस दौरान जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया।वे स्वयं फूलवारी के घास ,फूस की सफाई की । जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि करोड़ों हिन्दूओं के आस्था स्थल जनकपुरधाम का जानकी मंदिर स्वच्छ और सुंदर रहे। जानकी मंदिर का फूलवारी सब्जी उगाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि फूलवारी में तरह तरह तक के फूल लगायें जायेंगे। जानकी मंदिर विश्व संपदा सूची के लिए यूनेस्को को भेजा गया है। फूलवारी में सब्जी उगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ा हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com