Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल मोहर मैत्री ने शहीद सैनिक विधवाओं को किया सम्मानित

 

 जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। शनिवार को पटना के बापू सभागार में शहीद सैनिकों की पत्नी के सम्मान में गुल मोहर मैत्री द्वारा वीर नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस वीर नारी सम्मान समारोह के प्रमुख अतिथि विहार के राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र आर्लएकर जी थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत कार्यक्रम में भाग लिया।वीर माता के सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने का मौका गुलमोहर मैत्री ने दिया है इसलिए मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि 1971के भारत पाक युद्ध में विहार रेजिमेंट ने बहुत बहादुरी से युद्ध लड़ा।इस अवसर पर टाटा कम्यूनिकेशंस के सहयोग से आरोग्य मैत्री का शुभारंभ राज्यपाल महोदय ने किया।इसके शुभारंभ होने से सुदूर देहाती क्षेत्रों से लोगभी देश के नाम चीन डाक्टरों से चिकित्सीय परामर्श लें सकते हैं।वीर नारी सम्मान समारोह में परमवीर चक्र विजेता एलवर्ट एक्का के परिजन के अलावा शहीद कैप्टन वी.के.सिंह की विधवा नीलम सिंह सहित एक दर्जन शहीद जवानों के विधवा को शाल तथा मेडल तथा नगद 51हजार नगद देकर सम्मानित किया । गुलमोहर मैत्री के अध्यक्ष डा.सहजानन्द प्रसादसिंह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, मेजर जेनरल इंद्र वालन,जमुई के बिधायक अर्जुन पुरस्कार विजेता सुश्री श्रेयसी सिंह ने भी विचार रखें। अतिथियों का स्वागत गुलमोहर मैत्री के सचिव मंजू सिंहा ने की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *