Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक मित्रता पूर्ण वातावरण में हुई सम्पन्न

 

मधुबनी -05/08/2023 । मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ, मधुबनी के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मानव तस्करी ,शराब के भारतीय सीमा में प्रवेश पर रोक, मादक पदार्थों की तस्करी,नोमैंस लैंड एरिया में अतिक्रमण, जाली नोटों पर अंकुश ,अपराधियों की धरपकड़ सहित कई विषयों पर हुई व्यापक चर्चा ।

भारत नेपाल संबंध सदियों से प्रगाढ़।- जिलाधिकारी।
नेपाली मोबाइल सिग्नल को नेपाली सीमा में ही नियंत्रित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण में होगी सुविधा-पुलिस अधीक्षक 

भारत नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ, मधुबनी में आयोजित की गई। आगत अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बैठक से पूर्व दोनों की देशों के राष्ट्रगान भी बजाए गए।

बैठक के दौरान भारत एवं नेपाल दोनों ही पक्षों के बीच अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण वातावरण में कई द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

भारत की ओर से शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी सहित अपराध नियंत्रण और मानव तस्करी की रोकथाम के परिप्रेक्ष्य में बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

यह भी पढें   *पहले जेल,वाद मे फेल* बालेन सरकार कि अराजक होती कार्यशैली ! : डा.विजय दत्त

जिला स्तरीय भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी समन्वय के साथ नो मैंस लैंड एरिया के दोनों तरफ अतिक्रमण मुक्ति की आवश्यकता पर बल देते हुए दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल नैसर्गिक सहयोगी रहे हैं और प्रगाढ़ संबंधों की यह परंपरा आपसी समझ बूझ से आगे चलती रहेगी।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी, सुशील कुमार ने अपराध नियंत्रण के मद्देनजर नेपाल के मोबाइल नेटवर्क का भारतीय सीमा में दूर तक मिल रहे नेटवर्क सिग्नल को लेकर कहा कि नेपाली मोबाइल सिग्नल को नेपाली सीमा में ही नियंत्रित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण में सुविधा होगी।

नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे धनुषा जिला के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर काशी राज दहल ने मधुबनी जिले में मिल रहे प्रेम भाव को साझा संस्कृति की मधुरता को बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन महीने में होने वाली इस बैठक से आपसी समझ एवं समन्वय को और मजबूती मिलती है। उन्होंने भारत में मिल रहे स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि दोनो पक्षों की आपसी सहमति और सूचनाओं के आदान-प्रदान से हम ऊर्जापूर्ण तरीके से संबंध निभाते आ रहे हैं। उन्होंने अगली बैठक के जनकपुरधाम नेपाल में आयोजित होने की बात कही।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन पहुँच रहे हैं काठमांडू

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय भारतीय दल में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, डीडीसी, विशाल राज, अपर समाहर्ता नरेश झा, सहायक समाहर्ता, पार्थ गुप्ता, 18वीं बटालियन एसएसबी एवं 48वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट, भारतीय काउंसिल, बीरगंज से तरुण कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, मधुबनी, अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल पदाधिकारी जयनगर, वीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, श्रीमती मनीषा, अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, विप्लव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास, दुर्गा शक्ति, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपट्टी, नेहा कुमारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की मांग: सरकार शुरू करे ‘बेटी बचाओ राष्ट्रीय जनजागरण अभियान’

वहीं, नेपाल के दल में सीडीओ धनुषा के नेतृत्व में सीडीओ महोत्तरी, दीपक कुमार पहाड़ी, सीडीओ सप्तरी, भूपेंद्र थापा, सीडीओ सिरहा, राजेंद्रदेव पांडेय, असिस्टेंट सीडीओ, धनुषा, अनुज भंडारी, असिस्टेंट सीडीओ, उपेंद्र न्यूपाने, असिस्टेंट सीडीओ, आनंद पौडेल, एसपी धनुषा, विश्वराज खड़का, एसपी सप्तरी, नरेंद्र कुमार कर्की, डिप्टी एसपी, महोत्तती, दिलीप गिरी, सुप्रीटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस फोर्स, धनुषा, दिनेश मल्ल, सुप्रीटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस फोर्स, महोत्तरी, लेखनाथ खनल, सुप्रीटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस फोर्स, सप्तरी, तीर्थ राज पौडेल, सुप्रीटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस फोर्स, सिरहा, प्रमोद कुमार भारती, डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ आर्म्ड पुलिस फोर्स, धनुषा, बासुदेव माहत सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com