आज का मौसम … कुछ प्रदेशों में भारी वर्षा की संभावना
काठमांडू, २४ सावन

नेपाल में मानसूनी वायु के साथ ही बङ्गलादेश के उत्तरी भू–भाग तथा आसपास में रहे न्यून चापीय प्रणाली का भी प्रभाव है । जिसके कारण ही हाल में देशभर में सामान्य से लेकर पूर्ण बदली छाई रहेगी तथा हल्की और मध्यम बारिश होने की भी संभावना है । आज दिन में देशभर में सामान्य से लेकर पूर्ण बदली छाई रहेगी । देश के बहुत से स्थानों में हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है । बागमती, गण्डकी तथा लुम्बिनी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने साथ भारी वर्षा की भी सम्भावना है ।
आज की रात देशभर में सामान्य बदली रहेगी । कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ और बाकी प्रदेश के भी कुछ स्थानों में हल्की तथा मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है । गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा की सम्भावना है । कोशी तथा मधेश प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज हवा चलने की भी सम्भावना होने की जानकारी मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है ।

