बाँके जिला के खजुरा स्थित किरण भवानी मन्दिर में धार्मिक महोत्सव होने जा रही है
नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के खजुरा गावँपालिका वार्ड नं.–४ एफगावँ में रही किरण भवानी मन्दिर में धार्मिक महोत्सव की आयोजन होने जा रही है ।
सदियों पुरानी मन्दिर की ब्यवस्थापन के लिये बाँके, खजुरा धार्मिक महा महोत्सव की आयोजन होन जा रही है । भादौं ३० गते से शुरु होने जा रही महोत्सव असोज ६ गते तक सञ्चालन होगी । महोत्सव के लिये श्रावण २१ गते आईतवार हुआ स्थानीय की जमघट से मूल समिति को पूर्णता दिया गया है ।
स्थानीयवासी की वृहद जमघट से खड्क वली के संयोजकत्व में मूल समिति गठन किया गया । वह समिति में खजुरा गावँपालिका वार्ड नं. –४ के सभी टोल, जानकी गावँपालिका, कोहलपुर नगरपालिका और बैजनाथ गावँपालिका से भी से समेत प्रतिनिधित्व रही है । अध्यक्ष खडक वली के अनुसार सोमवार से महोत्सव की सदस्यता के लिये प्रचारात्मक अभियान चलाया गया है । करीब एक विघा क्षेत्रफल में रही मन्दिर को धार्मिक पर्यटकीय क्षेत्र के रुप में विकास करने समिति की योजना रही है ।



