संसद अवरोध खुलवाने के लिए प्रमुख तीन दल की बैठक बुलाई गई
काठमांडू, २४ सावन
प्रमुख राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई गई है । कुछ ही समय में बालुवाटार स्थित प्रधानमन्त्री निवास में प्रमुख राजनीतिक दल के शीर्ष नेताओं की बैठक होने वाली है ।
बैठक में प्रधानमन्त्री तथा नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के नेता केपी शर्मा ओली तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा सहित तीनों दल के उपनेता और प्रमुख सचेतक बैठक में उपस्थित होंगे ।
प्रतिनिधसभा की बैठक १ बजे होने वाली है उससे पहले बार बार अबरुद्द हो रही प्रतिनिधिसभा की बैठक को सुचारु करने के लिए सहमति हो इसके लिए आज यह बैठक बुलाई गई है ।

