विराटनगर के प्लास्टिक उद्योग में आग लगी
काठमांडू, ९ अगस्त । विराटनगर महागरपालिका–१४ स्थित एक प्लास्टिक उद्योग में आग लगी है । एमएम प्लास्टिक उद्योग में हुई आग लगी में साढे ३ करोड रुपये बराबर की क्षति हुई है । मोरङ पुलिस के प्रमुख (एसपी) दीपक पोखरेल के अनुसार इन्भटर में जडित व्याट्री सर्ट होेने के कारण बुधबार रात १ बजे आग शुरु हुई थी । नेपाल पुलिस और विराटनगर महानगरपालिका के दो दमकल ने लगभग २ घंटा लगाकर आग को नियन्त्रण में लिया है ।

