Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता संबंधी अतिरिक्त समस्या हल करने के लिए नियमावली लाया जा रहा हैः गृहमन्त्री श्रेष्ठ

 
नारायणकाजी श्रेष्ठ, फाइल तस्वीर

काठमांडू, ९ अगस्त । उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि नागरिकता वितरण संबंधी अतिरिक्त समस्या सम्बोधन के लिए सरकार ने नियमावली तैयार की और उसको अगली क्यबिनेट बैठक में पेश किया जा रहा है । आज बुधबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्रालय की ओर से कुछ सुझाव आनेवाला है, जो पूर्ण होने के बाद क्याबिनेट में पेश किया जाएगा ।
गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा– ‘वास्तविक नेपाली नागरिको कों नागरिकता प्राप्ति के लिए अवसर खुला होने जा रहा है । अब ज्यादा समस्या नहीं है । कुछ समस्या है तो उसको नियमावली बनाकर समस्या का समाधान किया जा रहा है । नियमावली का पूर्ण ड्राफ पूर्ण हो चुका है । अगले क्याबिनेट बैठक में उसको पेश किया जा रहा है । कानून मन्त्रालय की ओर से उसको अंतिम स्वरुप प्रदान करना बांकी है ।’
गृहमन्त्री श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाली महिला अगर विदेशी नागरिक के साथ शादी करते हैं तो उनके संतान को नागरिकता देने की प्रावधान संविधान और कानून में नहीं है, इसको नियमावली बनाकर हल नहीं कर सकते हैं, लेकिन नेपाली नागरिक के साथ शादी करनेवाले विदेशी महिला को अंगीकृत नागरिकता प्राप्ति के लिए अब स्वघोषणा ही काफी है, निस्सा की जरुरत नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com