Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘गौर हत्याकाण्ड’ संबंधी विषय को लेकर देउवा और यादव बीच वार्ता

 

काठमांडू, ९ अगस्त । गौर हत्याकाण्ड संबंधी विषय को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा और जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव बीच टेलिफोन वार्ता हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार बुधबार सरकार और गैर हत्याकाण्ड पीडित संघर्ष समिति बीच सम्झौता होते ही जसपा अध्यक्ष यादव ने कांग्रेस सभापति देउवा को टेलिफोन किया था ।
१७ साल पहले वि.सं. २०६३ साल चैत्र ७ गते रौतहट जिला गौर स्थित राइस मिल में तत्कालिन नेकपा माओवादी और मधेशी जनअधिकार फोरम के बीच हुई झडप में २७ माओवादी कार्यकर्ता घटनास्थल में ही मारे गए थे । उक्त घटना में पीडित परिवारिक सदस्य संघर्ष समिति बनाकर आन्दोलरत हैं । उन लोगों ने हत्याकाण्ड में शामील व्यक्तियों के ऊपर कानूनी कारवाही करने के लिए मांग किया है ।
जब सरकार ने पीडित को न्याय दिलाने की प्रतिबंद्धता व्यक्त करते हुए संघर्ष समिति के साथ सम्झौता किया तो उक्त हत्याकाण्ड के लिए प्रमुख जिम्मेदार माने गए तत्कालिन मधेशी जनअधिकार फोरम के अध्यक्ष यादव इस विषय को लिए सशंकित हो गए हैं । बताया गया है कि सरकारी निर्णय के संबंध में कांग्रेस सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री देउवा जानकार हैं या नहीं ? यही जानने के लिए अध्यक्ष यादव ने देउवा को फोन किया है ।
प्राप्त सुचना अनुसार इसी विषय को लेकर जसपा नेतागण भी आन्तरिक विचार–विमर्श के लिए इकठ्ठा हो गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com