आज है भगवान विष्णु को समर्पित परमा एकादशी व्रत
पंचांग के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु को समर्पित परमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत तीन साल में एक बार रखा जाता है। आज शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज हर्षण योग और मृगशिरा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस शुभ मुहूर्त में धर्म-कर्म अथवा मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचक का समय।
आज का पंचांग
सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 12 अगस्त, सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर
हर्षण योग समाप्त- 12 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक
वज्र योग प्रारंभ- 12 अगस्त, दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से
मृगशिरा नक्षत्र- 12 अगस्त, सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 04 मिनट से शाम 07 बजकर 25 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 09 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 05 बजकर 48 मिनट से सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक
दिशा शूल- पूर्व
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 48 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 04 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- 13 अगस्त रात्रि 02 बजकर 41 मिनट से
चन्द्रास्त- 13 अगस्त शाम 04 बजकर 34 मिनट तक

