Sat. Nov 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नाइजीरिया में मस्जिद का एक हिस्सा गिरने से सात नमाजियों की मौत

 

अबुजा, एपी।

सांकेतिक चित्र

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कडुना राज्य में नमाज के दौरान जारिया सेंट्रल मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया, जिससे सात नमाजियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को सैकड़ों लोग नमाज के लिए मस्जिद के अंदर आए हुए थे।

1830 के दशक में हुआ था मस्जिद का निर्माण
जारिया सेंट्रल मस्जिद जारिया में है। यह उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है। राज्य के अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद का निर्माण 1830 के दशक में किया गया था।

यह भी पढें   दसवां राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता – कर्णाली प्रदेश की पुरुष फुटबॉल टीम लीग चरण से बाहर

मस्जिद का एक हिस्सा गिरने से 23 लोग घायल
राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा, “मस्जिद का एक हिस्सा ढहने से 23 लोग प्रभावित हुए हैं। हमारे अग्निशमन कर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है।”

घटनास्थल पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में स्पष्ट रूप से एक बड़ा खुला हिस्सा दिखाई दे रहा है, जहां छत का एक हिस्सा गिर गया है। मस्जिद ढहने से मरने वाले लोगों को दफना दिया गया है।

यह भी पढें   सरकार होल्डिंग सेंटर खाली कराने के निर्णय को तत्काल वापस ले – नेपाली कांग्रेस

दुर्घटना की जांच के आदेश
कडुना के गवर्नर उबा सानी ने इस दुर्घटना की तत्काल जांच का आदेश दिया। उन्होंने इसे ‘दिल दहला देने वाली घटना’ बताते हुए प्रभावित लोगों की सहायता करने का वादा किया। उनके कार्यालय ने कहा कि एक अग्रिम टीम पहले से ही जारिया में थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com