Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम …देश भर में होगी बारिश

 

काठमांडू, २८ सावन

मानसून का न्यून चापीय रेखा सरदर स्थान से उत्तर (नेपाल के नजदीक) अवस्थित है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार देशभर में सामान्य से पूर्ण बदली छाई रहेगी । कोशी, बामगती, गण्डकी, लुम्बिनी प्रदेश के कुछ, कर्णाली प्रदेश के कुछ और कुछ प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जनतथा बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश हो रही है । आज दिनभर पूरे देश में पूर्ण बदली छाई रहेगी । देश के अधिकांश स्थानों में हल्की तथा मध्यम वर्षा की सम्भावना है ।
कोशी, बागमती, गण्डकी, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ, मधेश प्रदेश के एक दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा की भी सम्भावना है ।
आज रात में भी देशभर में सामान्य से लेकर पूर्ण बदली छाई रहेगी । देश के अधिकांश स्थानों में हल्की या मध्यम वर्षा की भी सम्भावना है । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ तथा कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ ही भारी वर्षा की सम्भावना है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक दो स्थानों में अति भारी बर्षा की सम्भावना है ।
आज की मौसम को देखते हुए और लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में जल सतह बढ्ने, गेग्रान बहाव, बाढ़, भूस्खलन, भू–क्षय जैसे प्रकोप हो सकते हैं । जिसके लिए जन स्वास्थ्य, कृषि, दैनिक जनजीवन, सड़क तथा हवाई यातायात में असुविधा, जोखिम या क्षति से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाने के लिए महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *