Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्र्तराष्ट्रीय दिवस २०२३ के अवसर पर रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बाँके)  पवन जायसवाल । अन्र्तराष्ट्रीय दिवस २०२३ के अवसर पर “रक्तदान जीवनदान ” मूल उद्देश्य के साथ एचसीआरसी हास्पिटल नेपालगन्ज, गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल बाँके और जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के संयुक्त आयोजन में श्रावण २६ गते शुक्रवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में महिला, पुरुष करके २२ लोगों ने  रक्तदान किया ।

नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१० चार बाहिनी रोड स्थित रही एचसीआरसी हास्पिटल में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में एचसीआरसी हास्पिटल के अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डा. कुमार शान शाह ने प्रादेशिक रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्राविधिक महेश चौधरी को रगत संकलन करनेवाला पाकेट को हस्तान्तरण किया और प्रबन्ध निर्देशक डा. मञ्जु बिसी शाहद्वारा रक्तदान करके कार्यक्रम की उद्घाटन की सुरुआत किया था । इसी तरह वह कार्यक्रम में मकबूल अहमद मुकेरी, बिष्णु प्रसाद मुकेरी, रियाज खान, मोहम्मद हनीफ खाँ, मोतीलाल थारु, मुकद्दर अली मुकेरी, उमेश कुमार वर्मा, हरी जैसी, अर्पना शाह, मीना नेपाल, आरती घर्तीमगर, डा.कुमार प्राण शाह, तारा सुनार, अस्मिता चौधरी, नेत्र नेपाली, यमुना डाँगी, राहुल चौधरी, मुनीर बागवान, आकाश खडका, शान्ति आचार्य लगायत २२ लोगों ने रक्तदान किया था ।

यह भी पढें   नीति प्रतिष्ठान के कार्यकारी निर्देशक में डा. सुरेश आचार्य

वह कार्यक्रम में जिला युवा क्लब सञ्जाल बाँके के अध्यक्ष आशीष वर्मा सचिव राजन वर्मा, एचसीआरसी हास्पिटल के प्रबन्धक रमेश सिटौला, गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल बाँके शाखा उपाध्यक्ष निर्मला सुनार, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार पवन जायसवाल, बास के निर्देशक हेमराज भट्ट, बास के कार्यक्रम प्रबन्धक मन बहादुर भण्डारी, तपेन्द्र मालती, एचसीआरसी हास्पिटल के कर्मचारी और बिभिन्न सँघ संंस्था के प्रतिनिधि लगायत लोगों की  सहभागिता रही थी । कार्यक्रम में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र प्रदान किया गया था । कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त संचार सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, राजेन्द्र महतरा, होमराज गिरी, महेश चौधरी, बैकुण्ठ रेग्मी, बीरेन्द्र योगी लगायत लोगों ने प्राविधिक में सहयोग किया था ।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *