Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल प्रहरी श्रीमती संघ के बार्षिकोत्सव पर रक्तदान शिविर

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।नेपाल प्रहरी श्रीमती संघ के 39वां बार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को जनकपुरधाम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । नेपाल प्रहरी श्रीमती संघ मधेश प्रदेश के कोषाध्यक्ष शर्मिला पोखरेल की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि धनुषा के प्रमुख जिलाधिकारी काशी राज दाहाल थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है।आपके दिये रक्त से किसी का जीवन बचता है। इससे शरीर पर कोई प्रतिकुल प्रभाव नहीं पड़ता है। कार्यक्रम में मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायव महानिरीक्षक जनक भट्टराई, नेपाल मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय जनकपुर का प्रमुख प्रहरी उपरिक्षक , ध्रुव राज राउत,मधेश प्रदेशप्रहरी कार्यालय जनकपुर का वरिष्ठ उप रइक्षकप्रवईण पोखरेल,धनुषा काप्रहरी उपरिक्षक विश्व राज खड़का सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल सहित 59लोगो ने रक्तदान किए। सभी को संघ द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com