Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत देश मना रहा है ७७ वां स्वतंत्रता दिवस का उत्सव 

 

काठमांडू, ३० सावन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा । पीएम अभी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे तो उनका स्वागत में लाहौरी गेट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव ने किया । भारत आज अपना ७७वां स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और नौकरशाह भी उपस्थित हैं । अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को स्ंबोधित करते हुए कहा कि भारत को आगे बढ़ाने में सबसे ज्यादा काम किया है युवाओं के आत्म विश्वास, उनके भरोसे ने । और आने वाले समय के लिए जो वो सपने देख रहे हैं वह भारत को ऊँचाई पर ले जाएगा । यह अब रुकने वाला नहीं है । युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि आप कितना अवसर लेना चाहते हैं अपने देश से ? पूरा अवसर है आपके लिए । पूरा आकाश खुला है आपके लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com