माओवादी की मांग…सुनील शर्मा के शब्द संसद् के रेकर्ड से हटाए जाए
काठमांडू, ३० सावन
माओवादी केन्द्र के सांसद, नेपाली कांग्रेस के सांसद सुनील शर्मा द्वारा प्रयोग किए गए शब्द को संसद के रेकर्ड से हटाने की मांग की है ।
सोमवार को प्रतिनिधिसभा की बैठक में समय लेकर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि गृहमन्त्री और प्रधानमन्त्री आतंककारी का सरकार का नेतृत्व कर रही है । इसके बाद से ही माओवादी प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे ने इसपर आपत्ति जताई ।
शर्मा ने बैठक में कहा कि ‘इस देश में सोना तस्करों के नाइके,उसमें संलग्न अथवा नैतिक रूप में संलग्न व्यक्तियों का जब संसद में राजीनामा मांगा गया तब मुझे गिरफ्तार कर लिया गया । इस देश के गृहमन्त्री और प्रधानमन्त्री आतंककारियों के सरकार का नेतृत्व कर रही है कि डेमोक्रेटिक सरकार का नेतृत्व कर रही है ?’
माओवादी प्रमुख सचेतक हितराज पाण्डे का कहना है कि इस तरह की बातों को संसद के रेकॉड से हटाना चाहिए साथ ही शर्मा पर कारबाही भी करनी चाहिए ।


