भारत के स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने दी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को बधाई
काठमांडू, ३० सावन
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में बधाई तथा शुभकामना दी है । भारत के ७७ वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने ट्विट करते हुए मोदी को बधाई एवं शुभकामना दी है । उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा है कि ‘भारत के ७७ वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मैं प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और भारत की जनता के निरन्तर शान्ति, प्रगति और समृद्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना व्यक्त करना चाहता हूँ ।’

