नीति एवं कार्यक्रम के विरोध में मधेशी युवा नेता
मधेशी युवा नेता राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए नीति कार्यक्रम में मधेश को सम्बोधित नहीं किए जाने के कारण आक्रोशित हैं । सदन में राष्ट्रपति के सम्बोधन द्वारा पेश किए जाने वालेनीति कार्यक्रम के आधार पर सरकार आने वाले आर्थिक वर्ष में बजट लाएगी । मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल के सभासद तथा युवा नेता अभिषेक प्रताप शाह ने सरकार नीति कार्यक्रम को काँग्रेस , एमाले की नीयत कार्यक्रम की संज्ञा दी है । शाह ने कहा यह नीति कार्यक्रम काँग्रेस हौर एमाले की नीयत को स्पष्ट करती है ।
इसी तरह इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में सद्भावना पार्टी के प्रवक्ता संतोष मेहता ने अपने फेसबुक पर लिखा है, संघीयता, राज्यपुनर्संरचना, गणतंत्र को संस्थागत करने के लिए निर्वाचन हुआ है, पर अगर विषय का सही व्यवस्थापन नजहीं हुआ तो ससंद द्वारा बनाया गया संविधान कैसे मान्य होगा । सरकार की नीति तथा कार्यक्रम इस विषय में मौन है । मधेश के किसी भी समस्या को इसमें नहीं छुआ गया है ।
तमलोपा के सधासद बृजेष कुमार गुप्ता ने कहा है, यह कार्यक्रम विगत के कार्यक्रम का कापी पेस्ट है ।

