हम भारत समर्थक हैं ः महतो
अषाढ २१ गते एमाले के नवें महाधिवेशन में भाग लेने आए भाजपा के नेपाल सेल को देखने वाले अजित कुमार के साथ सद्भावना कार्यालय में बातचीत के क्रम में सद्भावना के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि भारतीय कहकर हमेशा नेपाल में हम सब से कितना विभेद किया गया ये आपको क्या पता ? प्रो. इण्डियन की पीडा हमारी छाती के अन्दर है । भारत हमें स्वीकार नहीं करता, आप हमें अपना माने या ना माने पर हम भारत समर्थक हैं, शुभचिन्तक हैं और प्रो. इण्डियन भी हैं । नेपाल में हम हमेशा से विभेद के शिकार रहे हैं । राज्य में परिवत्र्तन होने के बावजूद हम जहाँ के तहाँ हैं । आपका सहयोग हमें चाहिए । भारत के सहयोग के बिना मधेश राज्य से नहीं लड सकता ।
प्रतिउत्तर में अजित कुमारे ने सहयोग देने न देने की बात तो नहीं की पर इतना अवश्य कहा कि पहले आप शक्तिशाली थे, स्वयं निर्णायक थे, आज आप पीछे कैसे हो गए । इस विषय में सोचिए, स्वयं में मतभेद ही इसका कारण है । संविधान सभा संविधान से ही बनेगा । इसके लिए आप सब को एक होना आवश्यक है । सभी मधेशी दलों का एकीकरण आवश्यक है । मोदी जी भविष्य में नेपाल अवश्य आएँगे । वो विकास प्रेमी हैं उनके आने के बाद बहुत सारे विकास से जुडे समझौते होने हैं । उसमें मधेश की भी बातें होंगी । किन्तु आप एक होकर सामने आइए । हम हमेशा आपका सहयोग करेंगे । अजित कुमार ने उन्हें सलाह दी कि आप सरकार में मत जाइए क्योंकि विगत के दिनों में आप जब जब सरकार में गए हैं फूट पडी है । आप इशु बनाइए उस पर बात कीजिए और जब तक वह पूरा न हो सरकार में शामिल मत होइए । अपने संगठन को बचाइए और मुद्दे को जीवित रखिए । मधेश के गाँव थाँव में जाइए और उन्हें जागरुक कीजिए जैसी कई सलाह उन्होंने अध्यक्ष को दिया ।

