Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन मलेशिया में

 

IMG_1881करुणा झा, भारत तथा नेपाल की महिलाओं ने मलेशिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया । ए.आई.पी.सी (अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन) के प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी अपना अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन मलेशिया मे आयोजना किया ।
ए.आई.पी.सी. अखिल भारतीय कवियित्री सम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी आई.सी.सी. (इन्डिया कल्चरल सेन्टर) के मुख्य वाई लक्ष्मण रोय थे । उन्होने भारतीय सहित्यकारों तथा कलाकारों का मलेशिया में भव्य स्वागत किया तथा ए.आई.पी.सी. के संस्थापक प्रो.डा. लारी आजाद साहब की भूरी भूरी प्रसंसा की । इस अवसर पर उन्होने दो साहित्यकारों की पुस्तक का विमोचन भी किया । कर्नाटक की लेखिका इन्दु रश्मि की किताब “पुकारा है तुम्हें” तथा शिलांग की अनिता पंडा की “उम्मीद जिन्दगी की” का आई.सी.सी. प्रमुख वाई.एल. रोय तथा संस्थापक प्रो. डा. लारी आजाद ने संयुक्त रुप से विमोचन किया इस अवसर पर कर्नाटक की बेहतरीन नृत्यांगना मनसा ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया, तथा उत्तरप्रदेश से आई पारुल ने IMG_1903भी हिन्दी रिमिक्स गाना पर डान्स किया । प्रत्येक सम्मेलन की तरह इस सम्मेलन के दुसरे सत्र में विभिन्न उपहारों की घोषणा की गई । जिसमें मिस टिन का अवार्ड मनसा तथा मि बूलुमिंग का अवार्ड उत्तर प्रदेश के एक घोटे बच्चे सक्षम को दिया गया । ऐसे ही ब्यूटी वीथ माइन्ड का अबार्ड आसाम की अंजुहाटी बरुवा को दिया गया । तथा इसमे सहभागी सभी सहभागियो को लेडी अफ द ऐज के सम्मन से नवाजा गया ।
ए.आई.पी.सी. में महाराष्ट्र से आये डा. अशोक बाचुलकर ने ए.आई.पी.सी. तथा इसके संस्थापक डा. लारी आजाद साहब के द्वारा स्थापित इस संस्थाके उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला ।
मलेशियाके इस सम्मेलन मे ए.आई.पी.सी. का मिस पपुलरका अवार्ड कर्नाटक की तिभाशाली व्यक्तित्व इन्दु गौडको दिया गया, जिसे सबों ने मिलकर चुना था । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निरोदा हांडी जी ने किया ।
IMG_1905IMG_1906IMG_1911

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *