पूर्णिमा का १०४ वाँ विशेष श्रङ्खला
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, अषाढ २२ गते ।
बाँके जिला कें झमक कुमारी घिमिरे का जन्म दिन के अवसर पर साहित्यिक स्रष्टाओं व्दारा रचना वाचन का कार्यक्रम अषाढ २१ गते शनिवार को कोहलपुर में सम्पन्न किया गया है ।
हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान के आयोजन में १०४ वाँ रचना वाचन श्रङ्खला सम्पन्न हुआ है ।
कोहलपुर के क्रियाशील साहित्यिक श्रष्टाओं ने शनिवार को सन्ध्याकालिन समय में अपनी अपनी रचनाए को गुञ्जयमान किया । साप्ताहिक कार्यक्रम अनुसार इस क्षेत्र के स्रष्टाओं ने हरेक शनिवार रचना वाचन का कार्यक्रम करते आ रहे हैं । इस श्रृङ्खला को विशेष श्रृङ्खला के रुप में मनाया गया है ।
इस क्षेत्र के दो सरकारी अधिकृतों की रचना वाचन से साहित्यिक माहोल को थप उर्जा प्रदान हुआ । नेपाल टेलिकम कोहलपुर कार्यालय के प्रमुख तथा छन्द कवि जीत बहादुर त्यागी और राजस्व चुहावट नियन्त्रण गुल्म के गुल्मपति तथा गीतकार सुशील पराजुली की रचना ने उपस्थित सभी सर्जकों को प्रोत्साहित किया ।
त्यागी के देश प्रेम और चेतनामुूलक सार्दूल विक्रिडित छन्द की कविता से उपस्थित सभी का ध्यान केन्द्रित किया था । अन्य स्रष्टाओं में प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महानन्द ढकाल, साहित्यकारों में बलराम काफ्ले, कपिल अञ्जान, सन्तोषी विष्ट, विक्रम शीशिर, बद्री ढकाल, हेम प्रकाश मञ्जील, देवेन्द्र आचार्य लगायत के दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपना–अपना रचना वाचन किया था ।
अपनी अभियान अन्तर्गत नियमित रचना वाचन करते आ रहे के साथ साथ पार्क में सरसफाई कार्यक्रम भी किया था । मोफसल के साहित्यों को उपर उठाते हुयें हाम्रो पूर्णिमा साहित्य प्रतिष्ठान ने नियमित रुप में कार्यक्रम सञ्चालन करते आ रहा है ।


