सीआईबी को बाबुराम ने दिया ललिता निवास प्रकरण बारे में जबाब
काठमांडू, ४ भादव
पूर्वप्रधानमन्त्री तथा नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. बाबुराम भट्टराई ने ललिता निवास प्रकरण में अपनी संलग्नता के बारे में केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो (सीआइबी) को जानकारी दी है । भट्टराई ने सामाजिक सञ्जाल द्वारा भी ललिता निवास प्रकरण में अपने नेतृत्व के मन्त्रिपरिषद के निर्णय सम्बन्ध में उठे हुए प्रश्नों के बारे में नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो सिआइबी को जानकारी देने का उल्लेख किया है । भट्टराई ने सोमवार की सुबह एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि –ललिता निवास प्रकरण में मेरे समय में मन्त्रिपरिषद् के निर्णय के सम्बन्ध में उठे हुए प्रश्नों के बारे में सत्य तथ्य की जानकारी मैनें सीआईबी को देकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है । इस मुद्दे के सत्य तथ्य सभी के सामने आए और देश में सभी तरह के भ्रष्टाचार तथा अनियमितता का अंत हो ।

