Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में हुयी वस दुर्घटनामें6भारतीयो सहित 7लोगो की मौत नाम सहित

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। बुधवार की रात करीब एक बजे काठमांडू से लोहारपट्टी आ रही मधेशप्रदेश-3-001ख7994नंवर की बस चूड़िया मंदिर से आगे खाई में गिर गयी।इस वस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गया है।वही 19घायलो को हैटोडा तथा पुराना चितवन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इसमें चार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।मरने बालों में भारत के राजस्थान के सबाई माधोपुर जिला के गंगापुर सिटी के है। मरने बालों में भारतीय नागरिक 67बर्षीय बहादुर सिंह,60बर्षीय सत्यवती देवी,70बर्षीय राजेन्द्र चतुर्वेदी,65बर्षीय श्रीकांत चतुर्वेदी, 67बर्षीयबैजन्ती देवी तथा 65साल के मीरा देवी है।वहीं सातवां मृतक महोतरी जिला के लोहारपट्टी गांव के 41बर्षीयविजय लाल पंडित है। वहीं घायल भारतीयों के नाम है।35बर्षीयअनिल कुमार,50बर्षीय ताराबाई चतुर्वेदी,43बर्षीय माया देवी,9बर्षीय कृतिका कुमारी,48बर्षीयश्याम लाल माली,47बर्षीय हरवारी माली,70बर्षीय चौथी देवी,72बर्षीय सुरेश चंद्र चतुर्वेदी,63बर्षीय धर्म सिंह निहार,60बर्षीय इंदू निकल,16बर्षीय गोंविदा चतुर्वेदी है। महोतरी जिला के जलेश्वर के बिहारी मुखिया हैं। घुरन मंडल तथा जसविंदर पासवान को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है।वही बस के ड्राइवर जनकपुर के मो.जिलानी को पुलिस नेनियंत्रण में लिया है। राजस्थान सफाई माधोपुर जिला के गंगापुर सिटी के घायल अनिल कुमार ने जानकारी दी हैकि 20अगस्त को 20लोग नयी दिल्ली से हवाई जहाज से काठमांडू आए थे। पशुपति नाथ सहित अन्य जगहों के दर्शन के बाद सभी जनकपुरधाम के लिए बस से आ रहे थे। वस पर चालक सहित 20भारतीय तथा 6नेपाली सवार थे।घटना की पुष्टि इलाका प्रहरी चौकी सिमरा में कार्यरत डी.एस.पी. प्रदीप कुमार क्षेत्री ने दी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *