Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

चार पल मीठे वचन से बोलना आसाँ : उदय खनाल ” उमेश”

 

प्रेम का बन्धन जगत में जोड़ना आसाँ।
किन्तु उसको निभाना है नहीँ आसाँ।।१।।

प्रेम के दो बूँद अमृत है सुलभ सबको
मौत तक उसको पिलाना है नहीं आसाँ।।२।।

चार पल मीठे वचन से बोलना आसाँ।
उम्र भर उसको सजाना है नहीं आसाँ।।३।।

दो कदम तक साथ देना सबको भाता है।
अंत तक पग पग मिलाना है नहीं आसाँ।।४।।

कल्पना की रंगरलियों की कमी किसको ।
किन्तु उसको मूर्त करना है नहीं आसाँ ।।५।।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीने पुल तो तुइन बना सहारा, नदी पार करने में लग रहे 5 घंटे

सोच ले हर कोई दो क्षण , फिर कदम रखे।
प्रेम पथ से लौट जाना है नहीं आसाँ ।।६।।

जब तलक बच जाय कोई शुक्र है उसपर।
बँध गये तो फिर निकलना है नहीं आसाँ।७।।

सुख में रहकर दुख की बातें है भली लगती।
दुख के लपटों से उलझना है नहीं आसाँ।।८।।

आँख रखकर अंध-अभिनय है नहीं मुश्किल।
अंध होने पर संभलना है नहीं आसाँ।।९।।

उदय खनाल ” उमेश”

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com