Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डेंगी संक्रमित की संख्या १८ हजार से उपर

 

 

काठमांडू, ८ भादव
विज्ञों का कहना है कि डेंगी संक्रमण पोष्ट मानसुन तक रहेंगी । इस वर्ष (सन २०२३) नेपाल में डेंगी संक्रमितों की संख्या १८ हजार से उपर जा चुकी है । इपिडिमियोलोजी तथा रोग नियन्त्रण महाशाखा (ईडीसीडी) के तथ्यांक अनुसार जनवरी से लेकर अगस्त २४ तक १८ हजार ३८९ लोगों में संक्रमण पुष्टि हो चुकी है । जुलाई तक संक्रमण के कारण १३ लोगों की मृत्यु की पुष्टि भी हो चुकी है । कर्णाली के अलावे सभी प्रदेश में संक्रमित की संख्या डेढ़ सौ से ज्यादा है । सबसे ज्यादा कोसी प्रदेश में १३ हजार ६८६ लोग संक्रमित हुए हैं ।
वागमती के धादिङ, काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर में भी संक्रमितों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है । वागमती में दो हजार ९६७ लोग संक्रमित हुए हैं । मधेस में १८३, गण्डकी में ६३२, लुम्बिनी में ३४०, कर्णाली में ४१ और सुदूरपश्चिम में ५४० लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है । अगस्त के २४ दिन में ही देशभर में १० हजार ५४६ लोग डेंगी संक्रमित हुए हैं । यह ईडीसीडी की तथ्यांक है ।
वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डा. शेरबहादुर पुन का मानना है कि विगत के तथ्यांकों को ध्यान में रखते हुए ये संक्रमण मानसून तक फैलते रहगा ।

यह भी पढें   त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग से एक व्यक्ति का शव बरामद, दो जीवित व्यक्तियों का उद्धार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com