Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज के मटका चाय के दीवाने हैं नेपाल एवं भारत के लोग

 

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर। नेपाल केऔद्योगिक शहर वीरगंज के आदर्श नगर के बबलू की स्टॉल के चाय पीने के दीवाने नेपाल के अलावा भारत के भी लोग हैं।सुवह होते ही उनकी चाय की दूकान पर वीरगंज के अलावा रक्सौल के भी लोग चाय पीने आते हैं। मठरी के साथ मटका में चाय पीने का आनंद कुछ और ही है। वीरगंज के स्थानीय निवासी ने बताया। जनक नंदिनी एफ.एम.के अध्यक्ष अर्जुन मंडल तथा कमला अभियानी बिक्रम यादव भी चाय के दीवाने हैं।जव भी वे वीरगंज आते हैं यहां का चाय जरूर पीते हैं।बबलू चाय के दीवाने वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह भी हैं। महानगरपालिका में आने वाले अतिथियों का स्वागत बबलू टी स्टाल की चाय से ही होता है। बबलू टी स्टाल के प्रोपराइटर राम निवास शर्मा राजस्थान के झुंझनू जिला के एक गांव के है।उनके परिवार के सदस्य नौकरी के सिलसिले में हैटोडा में काम करने आए थे।वे भी काम के सिलसिले में हैटोडा आए थे।कुछ बर्ष हैटोडा मेंकाम करने के बाद वे वीरगंज आदर्श नगर में चाय की दूकान खोला। शुरू में दिक्कत हुआ। शुरू के दिनों में रेडियो वीरगंज, वीरगंज टिभी तथा मधेश दृष्टि के अध्यक्ष धुव्र साह के सहयोग केबारे में जिक्र किया कि कैसे उन्होंने सहयोग किया।वे उनके प्रशंसा करते थकते नहीं है।राम निवास शर्मा की दूकान में शुद्ध देसी घी का पूरी जलेवी भी प्रसिद्ध है। जव नागरिकता के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी दिया कि वे अभी तक नागरिकता नहीं लिए हैं। शर्मा जी के दो लड़का दूकान में मदद करते हैं। शर्मा जी अभी राजस्थान के विवाह पगड़ी को नहीं छोड़े हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *