Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धार्मिक सद्भाव को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, प्रधानमन्त्री की अभिव्यक्ति ठीक नहीं है –डॉ. शेखर कोइराला

 

काठमांडू, ९ भादव
नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. शेखर कोइराला ने कहा है कि नेपाल में धार्मिक सद्भाव को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि सद्भाव को बिगाड़ने से ज्यादा धार्मिक सद्भाव को कायम रखना आवश्यक है । नेपाल प्रेस यूनियन मोरङ के पदस्थापन कार्यक्रम में शनिवार कोइराला ने कहा “संविधान में धर्म के बारे में भी उल्लेख किया गया है । सद्भाव को बिगाड़ने का काम स्वीकार्य नहीं किया जाएगा ।”
कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि –सञ्चारकर्मी भी कठीन अवस्था में पहुँच चुके हैं । पत्रकारों को समीक्षक बनकर नेताओं को सचेत करना चाहिए । विज्ञापन अभाव के कारण देशभर की मीडिया संकट में है ।
कार्यक्रम में ही उन्होंने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ द्वारा कही गई बात का जिक्र करते हुए कहा कि कि यह कहना उचित होगा कि वह राज्य को जातीय पहचान देंगे । साथ ही उन्होंने सोना तस्करी प्रकरण को लेकर भी कहा कि बहुत आवश्यक है इसकी खोजबीन की जाए । अनुसंधान होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *