Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हांगकांग ने नेपाल को दिया १०२ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, ९ भादव
हांगकांग ने चार देश सहभागी महिला टी–२० आई सिरिज के फाइनल में नेपाल को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है । मलेसिया के बायोमास ओभल में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाले हांगकांग ने निर्धारित २० ओभर में ६ विकेट खोकर १०१ रन बनाया है । हांगकांग के लिए कप्तान क्यारी चान ने सर्वाधिक २९ रन जोड़े । साथ ही मारिना ल्याम्प्लो ने १९ रन बनाए, शान्जिन शहजाद १४ रन तथा इक्रा सहर ने १० रन बनाए ।
बॉलिङ में नेपाल की खुसी डंगोल ने सर्वाधिक ३ विकेट लिए । इसी तरह अस्मिना कर्माचार्य और कविता जोशी ने एक एक विकेट लिए ।
अन्तिम खेल में मलेसिया से पराजित होने के बाद भी नेट रनरेट के कारण शीर्ष स्थान में रहे नेपाल फाइनल में पहुँच गया है । नेट रनरेट के ही आधार में दूसरे स्थान में रहे हांगकांग भी फाइनल में पहुँच गया । मलेसिया जितने के बाबजूद भी पनि खेल से बाहर हो गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *