एक सप्ताह के लिए भारत गए जसपा अध्यक्ष यादव
काठमांडू, ९ भादव
जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव भारत के लिए प्रस्थान कर चुके हैं । वो पारिवारिक काम के सिलसिले में भारत के केरला गए हैं । जसपा के प्रवक्ता मनिषकुमार सुमन के अनुसार अध्यक्ष यादव भारत के नई दिल्ली होते हुए केरला के कोची जाएंगे । वो एक सप्ताह के लिए गए हैं उसके बाद वो स्वदेश वापस लौटेंगे ।

