Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हुलास वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का “संवर्धन समारोह”

 


माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । कोशी प्रदेश, नेपाल के मुख्यमंत्री उद्धव थापा ने नेपाल के युवा उद्योगपति पारस गोलछा से कृषि उत्पादन संबंधित उद्योग लगाकर नेपाल के कृषकों को सपोर्ट करने की अपील किया है । नेपाल में किसान को खाद की समस्या का समाधान हेतु उन्होंने इस पर पहल करने का अनुरोध किया ।
श्री थापा इटहरी के पाँच-सितारा होटल सोलटी में आयोजित हुलास वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के “संवर्धन समारोह” बोल रहे थे । हुलास वायर नेपाल का प्रमुख उद्योग होने के साथ-साथ एक बड़ा निर्यातक भी रहा है। इस उद्योग के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र कुमार गोलछाजी थे। बता दे कि
हुलास वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 35 वर्ष पूरा होने, नया टीएमटी प्लांट चालू करने के सुखद उपलक्ष्य में बीते शुक्रवार को “संवर्धन समारोह” का भव्य आयोजन किया था। इस अवसर पर भारत के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों से लोगों के शामिल होने के अलावा नेपाल के प्रमुख शहरों से भी कस्टमर और गणमान्य लोग शामिल हुए।

यह भी पढें   राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 6

समारोह में कोशी प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री उद्धव थापा इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि थे। समारोह की अध्यक्षता हुलास वायर के चेयरमैन श्रीमती राजलक्ष्मी गोलछा जी ने किया। वहीं स्वागत भाषण हुलास वायर के प्रबंध निदेशक श्रीमती युक्ति गोलछा जी ने दिया। इस मौके पर सारेगामापा लिटिल चेम्प का उपविजेता प्रीतम आचार्य के गाने और नेपाल के फेमस लाइव बेंड समा बांध दिया ।

इस अवसर पर मुम्बई से आए श्री अशोक बाफना को और नेपाल के श्री भवेश पौडेल समेत 6 बड़े कारोबारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुलास वायर के उपमहाप्रबंधक संजीव कुमार झा समेत 21कर्मचारी और मजदूर को भी उद्योग में किए गए लम्बे समय से उनके विशेष योगदान के लिए विशेष रूप से हुलास के ब्रांड एम्बेसडर कैप्टन विजय लामा , कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्दव थापा संयुक्त रूप से सभी को बारी बारी सम्मानित किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed